Live: नेपाल में कुदरत का कहर: नदी शांत, पर मलबे में तलाश जारी, 469 की मौत

Live: नेपाल में आई बाढ़ की वजह से भारी तबाही देखने को मिली है. मौत का आंकड़ा बढ़कर 469 पहुंच गया है. बाढ़ के तीन दिन बाद भी मलबे से शव निकल रहे हैं.
तमिलनाडु के 21 लोग काठमांडू पहुंचे
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाकों से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए तमिलनाडु के 21 लोग काठमांडू पहुंच गए हैं. नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने काठमांडू पहुंचने के बाद सभी लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी स्थिति की जानकारी ली. सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और जल्द ही भारत लौटेंगे.
Nepal Floods Live: गंडक नदी का स्तर सामान्य
नेपाल में आई भीषण अचानक बाढ़ के बीच नेपाल से बिहार आने वाली गंडक नदी के निचले हिस्से में गंगा का जलस्तर फिलहाल सामान्य बना हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, नेपाल से पानी जरूर आया है, लेकिन यहां जलस्तर अभी स्थिर है और इसमें आगे कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है.
क स्थानीय निवासी ने बताया, “स्थिति यह है कि नेपाल से पानी आया था, लेकिन अब यहां जलस्तर स्थिर है. फिलहाल पानी का स्तर और नहीं बढ़ रहा है. नेपाल में लोगों को काफी नुकसान हुआ है. हमें चिंता थी कि कहीं यहां भी ऐसी स्थिति न बन जाए, लेकिन फिलहाल यहां ऐसी स्थिति पैदा नहीं हुई है.”