Uncategorized

राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर विजेता रही जबकि उप विजेता आवासीय परिसर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या रहीं।

दिनांक 18 सितम्बर 2026 को गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा अन्तर महाविद्यालयीय टेबल टेनिस (म./पु.) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ ओम प्रकाश पाण्डेय ‘बजरंगी’ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अंग्रेज सिंह राणा एवं विश्वविद्यालय की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. प्रवीण कुमार सिंह एवं डॉ विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। टेबल टेनिस की इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर विजेता रही जबकि उप विजेता आवासीय परिसर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या रहीं।
पुरुष वर्ग में आवासीय परिसर डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय विजेता रही जबकि उप विजेता गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर रही इस प्रतियोगिता में आवासीय परिसर विश्वविद्यालय अयोध्या, गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुल्तानपुर, राणा प्रताप पी.जी. कालेज सुल्तानपुर, बाबा विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज सुल्तानपुर के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो अंग्रेज सिंह राणा ने खिलाड़ियों को ट्राफी व पदक से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्याणक की भूमिका श्री मो. सईद एवं श्री प्रमोद सिंह यादव ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णु शंकर अग्रहरि ने किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ रवींद्र कुमार शुक्ला, डॉ विक्रमादित्य, डॉ अरविंद द्विवेदी, किशोर भटनागर एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!