Uncategorized
सिपाही पति का कप्तान पर आरोप छुट्टी मिल जाती तो पत्नी की जान ना जाती…
रो-रो कर सुनायी आप-बीती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उनके सिर में 4 टांके लगे थे।
बताया जा रहा है कि इलाज के लिए छुट्टी मांगते हुए उन्होंने एसपी कार्यालय में आवेदन भी दिया था, लेकिन उनके पति के मुताबिक उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी।
पत्नी को खोने के बाद पति का फूट-फूटकर रोना हर किसी को भावुक कर गया। पति का कहना है—“अगर छुट्टी मिल जाती, तो शायद मेरी पत्नी आज हमारे बीच होती।”