मुख्यमंत्री जी के वचन मे 64% सड़के हो गयी… चलन मे…
जी हाँ.. यहां भी तो देखिये.... और मुस्कराईये आप है उत्तर प्रदेश की सड़को के परिवहन मे....
सुल्तानपुर: एसडीएम तक शिकायत के बाद भी नहीं जागी कुंभकर्णी नींद में सोई व्यवस्था, महरूपुर गांव के लोग दलदल में रहने को मजबूर ब्लॉक अखंड नगर में प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह से कीचड़ और गहरे जलभराव के दलदल में तब्दील हो चुकी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीण इस बदहाली की लिखित शिकायत उपजिलाधिकारी (SDM) कादीपुर तक से कर चुके हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।अधिकारियों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल:शिकायत पर भी चुप्पी: एसडीएम जैसे जिम्मेदार अधिकारी को अवगत कराने के बाद भी मौके पर कोई सुध लेने नहीं पहुंचा। यह प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है।कागजी साबित हुए दावे: तहसील दिवस और जनसुनवाई के बड़े-बड़े दावे इस गांव में आकर पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं।बदतर हुए हालात: शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से सड़क पर पानी और कीचड़ का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे राहगीरों का चलना पूरी तरह दूभर हो गया है।ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी:महरूंपुर के स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तहसील के सबसे बड़े अधिकारी (एसडीएम) के स्तर से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो वे अब न्याय के लिए कहां जाएं? ग्रामीणों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क को गड्ढामुक्त कर जल निकासी का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो वे जिले के उच्च अधिकारियों का घेराव करेंगे और तहसील मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।