Uncategorized
मुठभेड़ में शहीद हुआ जिले का लाल…
सोमवार को भोर में छत्तीसगढ़के रायपुर में हुआ हादसा-कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी है शहीद आनंद....
*मुठभेड़ में शहीद हुआ जिले का लाल*
*सोमवार को भोर में छत्तीसगढ़के रायपुर में हुआ हादसा*
*कुड़वार थाना क्षेत्र के नेवरा गांव निवासी है शहीद आनंद*

- सुल्तानपुर।शाम को बेटे से बात करके सोए पिता को क्या पता था कि उसे सुबह सो कर उठते ही बेटे की देश सेवा करते हुए शहीद हो जाने की खबर मिलेगी। जवान बेटे की मौत से पिता की आँखें नम है।पिता की पथराई आंखे शहीद बेटे के अंतिम दर्शन को आतुर है।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवरा खादर बसंतपुर गांव से जुड़ा है।गांव निवासी बलराम तिवारी के सबसे छोटे पुत्र आनंद प्रकाश तिवारी(33) सशस्त्र सीमा बल में सूबेदार के पद पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात है।रविवार देर शाम पिता से बात करने के बाद आनंद ड्यूटी पर चले गए। सोमवार भोर में पिता के पास फोन आया कि मुठभेड़ के दौरान सुबह 05.20 पर आनंद की गोली लगने से मौत हो गई। अचानक मिली सूचना से पिता अवाक हो गए।काफी देर तक तो उन्हें घटना पर विश्वास ही नहीं हो रहा था।लेकिन अन्य विभागीय अधिकारियों से बात होने के बाद उनका मन मानने को तैयार हुआ।
बता दे कि बलराम तिवारी के तीन पुत्र रवि प्रकाश तिवारी,वेद प्रकाश तिवारी व आनंद प्रकाश तिवारी थे।सबसे छोटे बेटे आनंद लगभग 15 वर्ष पहले सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल में देश सेवा करने चले गए।पिछले करीब 02 वर्षों से आनंद छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर में तैनात थे।इनकी पत्नी प्रियंका तिवारी इकलौते बेटे अनुभव तिवारी (16) के साथ चंडीगढ़ में निजी मकान में रहती है जो 11 वी का छात्र है।घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।वृद्ध मां राजेश्वरी देवी सहित परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। शहीद आनंद के पिता ने बताया कि बेटे के कमांडेट द्वारा जानकारी दी गई है कि रात 08 बजे उनका पार्थिव शरीर फ्लाइट से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा।जहां से सीधे घर के लिए रवाना होगा। - रिपोर्ट – विजय तिवारी