स्कूल बस और दूध टैंकर की भीषण टक्कर, 25 बच्चे घायल
अमेठी में स्कूल बस और दूध टैंकर की जोरदार भिड़ंत के बाद बस सड़क किनारे एक घर में जा घुसी. हादसे में बस ड्राइवर समेत 25 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं.
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल और CHC में भर्ती कराया. 2 बच्चों के पैर में फ्रैक्चर, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैंl
