यूपी

स्व. सतीश पाण्डेय के परिजनों से मिले सपाई

अखिलेश यादव की ओर से 50 हजार की आर्थिक मदद

सुल्तानपुर। वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय के भतीजे एवं स्वतंत्र चेतना समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख स्व. सतीश पाण्डेय के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सपा का प्रतिनिधिमंडल सदर विधानसभा क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस कठिन घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान समाजवादी पार्टी की ओर से परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सपा नेताओं ने स्व. सतीश पाण्डेय के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी और पत्रकारिता के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पार्टी पूरी संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़ी है। नेता द्वय ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अमित यादव, सत्तम प्रजापति, चंद्रशेखर वर्मा, पवन तिवारी, मोनू यादव, मोनू सिंह, जयसिंह वर्मा, टिल्लू वर्मा प्रधान, रामयज्ञ यादव, राजेश वर्मा समेत समाजवादी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ओम प्रकाश वर्मा

संवाददाता जयसिंहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!