Uncategorized
अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी
कोतवाली नगर में अधिवक्ता मो. आरिफ ने दी तहरीर, तीन लोगों पर लगाए आरोप
*अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी*
*कोतवाली नगर में अधिवक्ता मो. आरिफ ने दी तहरीर, तीन लोगों पर लगाए आरोप*
सुलतानपुर। जमीन से जुड़े एक मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता मो. आरिफ ने तीन नामजद और कई लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने 16 अक्टूबर को कोतवाली नगर में तहरीर देकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के मुताबिक, अधिवक्ता अपने चेंबर में बैठे थे, तभी आरोपित वहां पहुंचे और महिला के मुकदमे की पैरवी बंद करने का दबाव बनाया। आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने और रंगदारी मांगने की बात कहते हुए उन्हें धमकाया गया। अधिवक्ता ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
NEWS HEIGHT-24