यूपीराजनीति

भाजपा के नवनिवार्चित राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का लखनऊ में भव्य स्वागत

भाजयुमो उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी रहे मौजूद

लखनऊ/सुल्तानपुर: भारतीय जनता पार्टी के नवनिवार्चित राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के लखनऊ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) सुल्तानपुर के उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर अंश द्विवेदी ने पार्टी के अन्य ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं युवा साथियों के साथ मिलकर नवनिवार्चित राष्ट्रीय महामंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन और स्वागत किया। हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए भाजयुमो उपाध्यक्ष अंश द्विवेदी ने कहा कि आदरणीय हरीश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी के एक बेहद मजबूत स्तंभ और कुशल संगठन शिल्पी हैं। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद उनके प्रथम लखनऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अंश द्विवेदी ने विश्वास जताया कि हरीश द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन और सशक्त नेतृत्व में संगठन और सभी कार्यकर्ताओं को एक नई और अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता के बल पर आने वाले आगामी ‘विधानसभा चुनाव 2027’ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पूरी तरह से सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय वरिष्ठ जन, पार्टी पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने गाजे-बाजे और नारेबाजी के साथ राष्ट्रीय महामंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!