सुल्तानपुर का अभिनय प्रयोग… मिशन शक्ति 5.0
*मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण): सुलतानपुर पुलिस का अभिनव प्रयोग—*
फीडबैक, हॉटस्पॉट मैपिंग व रेड कार्ड से मनचलों पर कसा जाएगा शिकंजा।
विनीत जायसवाल के निर्देशन में एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा छात्राओं एवं महिलाओं से संवाद कर संवेदनशील स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्राप्त फीडबैक के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित कर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाएगी तथा मनचलों को रेड कार्ड के माध्यम से अंतिम चेतावनी दी जाएगी। इसी के अन्तर्गत थाना को0नगर क्षेत्रान्तर्गत *गनपत सहाय स्नाकोत्तर महाविद्यालय* सीताकुंड में क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महोदय सुरेश नारायण मिश्र, तथा महिला थाना प्रभारी निरीक्षक हंसमती द्वारा मिशन शक्ति टीम थाना कोतवाली नगर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं व महिलाओं के हित में चलाए गए जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूक किया गया तथा महिलाओं से संबंधित समस्याओं की निराकरण हेतु सरकार द्वारा चलाए गए नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन के बारे में जागरूक किया गया व महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया गया। सुलतानपुर पुलिस का संकल्प—महिला सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण।