जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के पत्रकार सदस्यो ने मनाई पंजाब केसरी के संस्थापक लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि….
प्रेस क्लब सुल्तानपुर मे हुआ श्रद्धांजलि आयोजन...
आज दिनांक 9/9/2026 को लाला जगत नारायण जी की 45वीं पुण्यतिथि प्रेसक्लब सुल्तानपुर मे मनाई गई।जहाँ जर्नीलिस्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया के सभी पत्रकार मौजूद रहे l दो मिनट के मौन धारण के बाद मौजूद पत्रकारों ने पंजाब केसरी के संस्थापक
स्व0 लाला जगत नारायण जी की पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पाजली अर्पण कर उनके विचार और उनके आचरण, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति सजग और उनके विचारों को खुद मे आत्मसात करने की प्रेरणा ग्रहण की l उनके विचारों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए निर्भीक पत्रकारिता के मिसाल थे लाला जगतनारायण। 80 के दशक मे लाला जी की कलम ने आतंकवादियों के मनसूबो को उजागर किया था, और पंजाब राज्य मे शांति की भरसक प्रयास किया गया था l श्रद्धांजलि सभा मे नीरज तिवारी, कृतेश सेन, दीप सिंह सभासद, रामानंद, ललित शुक्ला ओमप्रकाश वर्मा रामराज पांडेय धर्मेंद्र तिवारी,सिद्दार्थ उपाध्याय, अमित पाण्डेय व शरद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे l